नागपुर ब्यूरों/ मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने शनिवार को नागपुर के संघ मुख्यालय पहुचकर संघ प्रमुख मोहन भागवत और सरकार्यवाह भैय्याजी जोशी से मुलाकात करने के बाद शाम को मध्यप्रदेश के लिए रवाना हुई।
राजनीतिक चर्चा नहीं हुई।
उमा भारती के संघ प्रमुख से मुलाकात को संघ के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने सामान्य और शिष्टाचार भेट बताया। संघ के पदाधिकारी का कहना है कि उमा भारती के मुलाकात का कार्यक्रम पहले से तय था। इसमें कुछ भी नया नहीं है। इसे किसी भी राजनीतिक मामलों से न जोड़कर देखा जाए। उमा भारती ने 3 घंटे संघ मुख्यालय में रही। उमा ने अपनी यात्रा को लेकर कोई भी प्रतिक्रिया देने से मना कर दिया।
हालाकि इस बात के भी कयास लगाए जा रहे है कि मंत्रीमड़ल विस्तार में उमा के सलाह को अनदेखा करना और सिंधिया के कांग्रेस में आने के बाद से राज्य की बदली राजनीतिक परिस्थिति पर उमा भारती ने संघ के वरिष्ठ नेताओं से चर्चा की।
