कर्नाटक में 10 मई को मतदान और 13 को परिणाम

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव 10 मई को होंगे। नतीजे 13 मई को आएंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बुधवार को कहा कि वोटिंग एक चरण में कराई जाएगी। कर्नाटक में 5.21 करोड़ मतदाता हैं, जो 224 विधानसभा सीटों पर मतदान करेंगे।

राजीव कुमार ने कहा कि जो लोग 1 अप्रैल को 18 साल के होंगे, वो भी वोट डाल सकेंगे। इसके लिए हमने एडवांस एप्लीकेशन मंगवा ली हैं।

राज्य में मौजूदा भाजपा सरकार का कार्यकाल 24 मई को खत्म हो रहा है। इस बार मुकाबला भाजपा, कांग्रेस और JDS के बीच रहेगा। पिछली बार JDS-कांग्रेस साथ थी, लेकिन इस बार JDS अलग चुनाव लड़ेगी।

कर्नाटक इलेक्शन की जानकारी

  • 16,976 लोग 100 साल से ऊपर हैं। 80 साल से ऊपर और दिव्यांगों के लिए घर से वोटिंग की सुविधा।
  • 9.17 लाख वोटर्स पहली बार वोट डालेंगे।
  • 1 अप्रैल को 18 साल के हो रहे युवा भी वोट डाल सकेंगे।
  • 58,282 पोलिंग स्टेशन हैं। इनमें 1320 महिलाएं मैनेज करेंगी।

4 राज्यों की 5 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव भी होंगे
इसके अलावा पंजाब और यूपी समेत 4 राज्यों की 5 विधानसभा सीटों पर भी 10 मई को उपचुनाव होंगे। नतीजे 13 मई को आएंगे। पंजाब की जालंधर, ओडिशा की झारसुगुड़ा, उत्तर प्रदेश की छानबे और स्वार, मेघालय की सोहियोंग सीट पर उप-चुनाव होंगे।

5 1 vote
Article Rating

Subscribe at just Rs 1 / day

Support us with just Rs. 1 per day and get access to our exclusive content. Be the first to get access to new articles and support us in the process. 

Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments

अन्य खबरें

भाजपा मुख्यालय से

भाजपा मुख्यालय में राजनीति का अड्डा रहा कैटीन के खुलनें का इंतजार

दिल्ली के दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर स्थित भाजपा के केन्द्रीय मुख्यालय में सबसे ज्यादा रौनक ​कैटीन में रहती थी। देश्भर

ऑफ द रिकोर्ड

Follow Us

Get The Latest Updates

Subscribe To Our Weekly Newsletter

No spam, notifications only about new products, updates.

Sign up for our Newsletter

Subscribe to our weekly newsletter and get the latest articles directly in your inbox.

RSS BJP News

All Rights Reserved © 2020