महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। रविवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया है। उनकी जगह रमेश बैस को महाराष्ट्र का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
2019 में बने थे महाराष्ट्र के राज्यपाल
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को साल 2019 में महाराष्ट्र का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया था। उससे पहले कोश्यारी नैनीताल के सांसद भी रह चुके हैं। महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल सी रविशंकर का कार्यकाल समाप्त होने के बाद उन्हें यहां का नया राज्यपाल बनाया गया था।
महाराष्ट्र को मिलाकर 12 अन्य राज्यो के राज्यपाल और उप-राज्यपाल बदले गए हैं। महाराष्ट्र में विवादों से घिरे भगत सिंह कोश्यारी का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। रमेश बैंस महाराष्ट्र के नए राज्यपाल होंगे। राजस्थान के भाजपा नेता गुलाबचंद कटारिया को असम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। विश्व भूषण हरिचंदन छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल नियुक्त किए गए हैं।
जानिए कहां-कहां हुए बदलाव
लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को सिक्किम का राज्यपाल, तो सीपी राधाकृष्णन को झारखंड का राज्यपाल बनाया गया है।
शिव प्रताप शुक्ला को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
राष्ट्रपति मुर्मू ने लद्दाख के उपराज्यपाल के रूप में राधा कृष्णन माथुर का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।
डॉ. बीडी मिश्रा (सेवानिवृत्त) को लद्दाख का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया।
न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) एस अब्दुल नज़ीर को आंध्र प्रदेश के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया।
आंध्र प्रदेश के राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उइके को मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
मणिपुर के राज्यपाल ला गणेशन को नगालैंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
बिहार के राज्यपाल फागू चौहान को मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को बिहार के राज्यपाल के रूप में नई जिम्मेदारी मिली है।